Featured मनोरंजन

पापा बनने वाले हैं अभिनेता Varun Dhawan, पत्नी नताशा के साथ शेयर की तस्वीर

Varun Dhawan: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता की एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खीचा है। इस तस्वीर के साथ ही अभिनेता वरूण धवन ने एक बड़ा ऐलान भी किया है।

Varun Dhawan ने किया ऐलान

जी हां आपको बता दें कि, अभिनेता वरुण धवन जल्द ही पापा बनने वाले हैं। वरुण धवन की पत्नी नताशा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर नताशा और अपनी एक तस्वीर शेयर की है। वरुण उनके बेबी बंप को किस कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, 'नताशा प्रेग्नेंट हैं, हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।' वरुण का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट कर दोनों को बधाई दी है। आपको बता दें कि, वरुण धवन और नताशा 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी अलीबाग के द मेंशन रिजॉर्ट में सिर्फ 50 लोगों की मौजूदगी में हुई। वरुण धवन और नताशा बचपन के दोस्त हैं, दोनों की दोस्ती कई सालों तक चली इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में थे। इसके बाद दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली और अब दोनों माता पिता बनने जा रहे हैं। अमित शाह का राजस्थान दौरा, आगामी लोकसभा चुनाव लेकर करेंगे चर्चा अगर हम बात करें वरुण धवन के काम की तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म बवाल थी, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आए हैं। अब आने वाले दिनों में वो स्त्री 2 में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)