Featured मनोरंजन

Bawaal Review: वाकई में बवाल है वरूण और जान्हवी की फिल्म ‘Bawaal’, कहानी ने जीता फैंस का दिल

bawaal-review Bawaal Review: मुंबईः बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ’बवाल’ (Bawaal) ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म में जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। रिलीज होते ही ये फिल्म इंटरनेट की दुनिया में ट्रेंड करने लगी। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की परफॉर्मेंस ने सभी का ध्यान खींचा है। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। वरुण और जान्हवी की ’बवाल’ (Bawaal) को ट्विटर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ’बवाल’ (Bawaal)ने ओटीटी पर खूब धमाल मचाया है। इस फिल्म में वरुण और जान्हवी पति-पत्नी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पूरी फिल्म में रिश्तों में प्यार और तकरार देखने को मिलती है। लोगों को ये फिल्म इसलिए पसंद आई क्योंकि ये कई इमोशन्स का मिश्रण है। फिल्म ’बवाल’ (Bawaal)को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ट्विटर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) स्टारर ’बवाल’ (Bawaal) एक मध्यवर्गीय इतिहास शिक्षक अजीत दीक्षित उर्फ अज्जू की कहानी है। अज्जू अपने शहर के लोगों के बीच झूठी कहानियाँ सुनाता रहता है और अपनी एक अलग छवि बनाता है। इसी झूठी छवि के कारण वह एक खूबसूरत लड़की से शादी करता है। वह इन सभी खेलों में खुद को व्यस्त रखता है। इस बीच, अज्जू अपनी पत्नी के साथ यूरोप पहुंचता है। यूरोप जाने के बाद अज्जू को एहसास हुआ कि उसकी पत्नी के साथ कोई समस्या है। उसे चिंता है कि अगर दुनिया को उसकी बीमारी के बारे में पता चला तो उसकी छवि का क्या होगा। ये भी पढ़ें..Dream Girl 2: पूजा के प्यार में पड़े रॉकी, मिलने को... फिल्म पूरी तरह से दो लोगों के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के बारे में बात करते हुए एक ने लिखा, ’’वरुण धवन (Varun Dhawan) हमेशा अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं।’’ एक अन्य ने फिल्म की सराहना करते हुए लिखा, “अभी बवाल (Bawaal) देखी। तभी से मैं वरुण और जान्हवी की एक्टिंग का फैन हो गया हूं। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। कुछ लोगों को वरुण और जान्हवी की ’बवाल’ (Bawaal) काफी पसंद आई है तो कुछ ने फिल्म की तारीफ भी की है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)