हाई थाई स्टिल स्कर्ट और क्राॅप टाॅप में वाणी कपूर ने सर्दी में बढ़ायी गर्मी

0
62

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हाॅट और ग्लैमरस तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर भी करती हैं। हाल ही में वाणी कपूर ने अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में वाणी कपूर का लुक मदहोश कर देने वाला है।

तस्वीरों में वाणी लैवेंडर कलर के हाई थाई स्टिल स्कर्ट और क्राॅप टाॅप में अपना कर्वी फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। वह न्यूड मेकअप और गले में नेकलेस पहने हुए जमीन पर लेटकर हाॅट पोज देती हुईं नजर आ रही है। हद से ज्यादा रिवीलिंग ड्रेस में वाणी के लुक को देखने के बाद लोगों के लिए उनके ऊपर से नजरें हटा पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

ये भी पढ़ें..India-China Standoff: आसमान से लेकर जमीन तक… चीन की घुसपैठ को…

सोशल मीडिया पर वाणी कपूर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और उनके प्रशंसक जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वाणी कपूर की तस्वीरों पर ठंडी के मौसम में गर्मी बढ़ा दी है। एक्ट्रेस वाणी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म शमशेरा में रणवीर कपूर के साथ नजर आयीं थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)