Home उत्तर प्रदेश Up Weather Update : हल्की बारिश के साथ मानसून ने ली विदाई,...

Up Weather Update : हल्की बारिश के साथ मानसून ने ली विदाई, अक्टूबर के आखरी तक होगी ठंड

up-weather-update

Up Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी रेखा भले ही सुल्तानपुर के पास से गुजर रही हो, लेकिन अधिकांश जिलों में अब मानसून लगभग पूरी तरह से विदा हो चुका है। मानसून वापसी से अब आसमान साफ होने लगा जिससे तापमान सामान्य से अधिक हो गया और वातावरण में पर्याप्त नमी होने से लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी सताने लगी।

मौसम विभाग ने दी जानकारी   

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि, माह के दूसरे पखवारे में तापमान में कमी आएगी और सर्द रातें धीरे-धीरे शुरु हो जाएंगी। वहीं जानकारी देते हुए चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि, दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अक्षांश 29 डिग्री उत्तरी देशांतर 84 डिग्री पूर्व नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगोन, नंदुरबार, नवसारी, अक्षांश 20° उत्तर और देशांतर 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। जिससे उत्तर प्रदेश में अब मानसून सक्रिय नहीं है और बीते दो दिन पहले जो बारिश हुई थी वह पश्चिमी विक्षोभों के चलते हुई थी।

तापमान में हुई बढ़ोत्तरी    

फिलहाल अब बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं, हां यह जरुर है कि अगर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय होते हैं तो असर उत्तर प्रदेश में पड़ेगा। दो दिन से पश्चिमी विक्षोभों की भी सक्रियता कमजोर पड़ गई और आसमान में छाए बादल गायब हो गयें। बुधवार को आसमान साफ रहा, जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई।

Up Weather Update: 5 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना 

बता दें, अभी करीब पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है और इसके बाद तापमान घटना शुरु हो जाएंगे। इसके साथ रातें सर्दी होना शुरु हो जाएंगी। इस प्रकार अब धान की फसल कटाई के लिए मौसम अनुकूल होता दिख रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, कानपुर में अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 86 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 51 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं दक्षिण पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 1.1 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों में हल्के बादल छाये रहेंगे किन्तु वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version