कौवों के बाद अब यहां मारे जाएंगे करीब 500000 उल्लू, सामने आई ये बड़ी वजह

43
owl-killing-plan

US Owl Killing Plan, वॉशिंगटन: कुछ समय पहले केन्या ने 10 लाख कौओं को मारने की योजना का खुलासा किया था। अब अमेरिका ने भी ऐसा डेडली प्लान बनाया है। हालांकि यहां कौओं को नहीं बल्कि उल्लुओं को कत्लेआम किया जाएगा। हालांकि कुछ पर्यावरण प्रेमी संगठनों के कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। जबकि इससे इतर अमेरिकी सरकार उल्लुओं के कत्लेआम पूरी तरह से तैयार है। हालांकि आप सोच रहे होंगे कि आखिर उल्लुओं ने सुपर पावर अमेरिका का आखिर क्या बिगाड़ा है? जो उन्हें मारने की तैयारी कर रही है। इसके पीछे बड़ी वजह है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Owl Killing Plan: खतरे में ‘स्पॉटेड उल्लू’ की प्रजाति

बता दें कि ‘स्पॉटेड उल्लू’ यानी ‘चित्तीदार उल्लू’ की प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। जिन्हें बचाने के लिए अमेरिकी वन्यजीव अधिकारियों ने प्रशिक्षित शूटरों को पश्चिमी तट के घने जंगलों में तैनात किया गया है। इस योजना के तहत करीब 500000 ‘बॉर्ड उल्लुओं’ को खत्म किया जाएगा। क्योंकि ये छोटे ‘स्पॉटेड उल्लुओं’ लिए काल बन गए हैं। बॉर्ड उल्लु उल्लुओं की बड़ी प्रजाति है।

owl-killing-plan

दरअसल अमेरिकी अधिकारिं का मानन हैं कि जंगलों की सुरक्षा के बावजूद छोटे उल्लुओं की प्रजाति खतरे में है। इसका मुख्य कारण बड़े और हमलावार बॉर्ड उल्लु हैं। जो स्पॉटेड उल्लुओं के ठिकानों पर कब्जा कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए छोटे उल्लुओं को बचाने के लिए बड़े उल्लुओं को मारने की योजना (Owl Killing Plan) बनाई गई है। ‘स्पॉटेड उल्लू’ पूर्वी अमेरिका में पाए जाते हैं। वे पश्चिमी तट पर कब्ज़ा कर रहे हैं। चूंकि वे बड़े और हमलावर होते हैं, इसलिए वे ‘स्पॉटेड उल्लू’ को मार रहे हैं। ‘स्पॉटेड उल्लू’ छोटे होते हैं, इसलिए वो अपना खुद बचाव नहीं कर पाते हैं।

पांच लाख उल्लुओं का होगा कत्लेआम

बता दें कि अमेरिकी वन्यजीव विभाग ओरेगन, वाशिंगटन और कैलिफोर्निया में लगातार घट रही ‘स्पॉटेड उल्लू’ की जनसंख्या बढ़ाना चाहता है। जिसके लिए कई कदम उठाए जा रहे है। लेकिन बॉर्ड उल्लु इसमें बड़ी बाधा बन गए है। ऐसे में अगले तीन दशकों में करीब 500000 बॉर्ड उल्लुओं का कत्लेआम किया जाएगा।

विलुप्त होते स्पॉटेड उल्लूओं को संरक्षित करने के प्रयास दशकों से चल रहे हैं। इन प्रयासों का ध्यान उन जंगलों की रक्षा पर केंद्रित रहा है जहाँ वे रहते हैं। इससे कटाई को लेकर संघर्ष हुआ है, लेकिन इससे पक्षियों की संख्या में कमी आने में मदद मिली है। अधिकारियों का कहना है कि हाल के वर्षों में वर्जित उल्लुओं की निरंतर गिरावट ने इस प्रयास को कमजोर कर दिया है। अगर उन्हें नहीं बचाया गया तो ‘स्पॉटेड उल्लू विलुप्त हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम, लगेगा पितृ दोष

owl-killing-plan

Owl Killing Plan: उल्लुओं के कत्लेआम की योजना तैयार

हालांकि, अमेरिका में एक पक्षी को बचाने के लिए दूसरे पक्षी को मारने के फैसले का विरोध हो रहा है। पक्षी प्रेमियों का कहना है कि बड़े उल्लुओं को मारने की बजाय छोटे उल्लुओं को संरक्षित किया जाना चाहिए। फिलहाल छोटे उल्लुओं की प्रजाति को बचाने के लिए बड़े उल्लुओं को हत्या करने की योजना तैयार की हो चुकी है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उल्लुओं को मारना अगले वसंत से शुरू होगा। इससे पहले केन्या में हजारों कौओं को मारा जा चुका है। इतना नहीं बर्ड फ्लू के डर से भारत समेत पूरी दुनिया में मुर्गियों को भी मारा जा रहा है।

गौरतलब है कि उल्लुओं का इंसानों से बहुत करीबी रिश्ता है। उल्लुओं को धन की देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। तंत्र-मंत्र में उल्लुओं का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ मामलों में इंसानों की तुलना उल्लुओं से भी की जाती है। उल्लुओं पर कविताएँ भी लिखी गई हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)