America Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला लेविस्टन शहर का है, यहां बुधवार रात एक व्यक्ति द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है। वहीं मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। इस घटना के बाद से राज्य में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। हमलावर अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने हमलावर की एक तस्वीर जारी की और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात एक शूटर ने अंधाधुंध फायरिंग कर 22 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस गोलीबारी में 50 से अधिक लोग घायल हो गए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। पुलिस ने हमलावर की तस्वीर जारी कर लोगों से मदद मांगी है। पुलिस उस वाहन की भी तलाश कर रही है जिसमें हमलावर सवार था।
ये भी पढ़ें..Patalkot Express Fire: पातालकोट एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Featured
दुनिया