उत्तर प्रदेश Featured

UP Weather Update: यूपी में 1 से 3 मार्च तक बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

UP Weather Update, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर जहां प्रदेश में दोपहर में तेज धूप और रात में मध्यम ठंडक का एहसास हो रहा था, वहीं अब बारिश का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है।

बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 29 फरवरी को मौसम साफ और गर्म रहेगा। दिन में तापमान 15 से 29 डिग्री सेल्सियस और रात में 14 से 18 डिग्री के बीच रहेगा। लेकिन अगले महीने की शुरुआत से राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में 1 से 3 मार्च तक आंधी के साथ बारिश और 2 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। ये भी पढ़ें..Jammu Weather: कश्मीर घाटी में बढ़ा तापमान, बारिश और बर्फबारी की संभावना

 बारिश की संभावना

लखनऊ में भी संभावना है 1 मार्च से बादलों की आवाजाही शुरू होने और 2-3 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज गति से हवा चलने के आसार है। मौसम विभाग की माने तो हरियाणा और इससे सटे इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण उत्तरपूर्वी बांग्लादेश पर है। एक निम्न स्तर की ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर से गुजरात के मध्य भागों से होते हुए पूर्वी राजस्थान तक फैली हुई है। एक ट्रफ उत्तर-पूर्व बिहार से उत्तर-पूर्व बांग्लादेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है। एक अन्य ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से कोंकण होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)