UP : उत्तर पश्चिमी भागों में वर्षा की स्थिति, जानें IMD ने क्या कहा?

8
up-rainfall-situation-in-northwestern-parts-know-

कानपुर: बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं का असर उत्तर प्रदेश (up) में दिखने लगा है। ये नम हवाएं राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से टकरा रही हैं और बादल बन रहे हैं। इन बादलों की वजह से स्थानीय स्तर पर बौछारें पड़ रही हैं और कानपुर में सुबह बौछारें पड़ीं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

हल्की बारिश से बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडे ने मंगलवार को बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, सिक्किम, असम और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

यह भी पढ़ें- INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, सपा उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन रद्द

केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बिहार में हल्की बारिश संभव है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंजाब हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कानपुर मंडल में उमस भरी गर्मी जारी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चल सकती है।

कानपुर का अधिकतम तापमान 43.4 पर पहुंचा

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 46 और दोपहर में सापेक्षिक आर्द्रता 20 प्रतिशत रही। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रही और औसत गति 5.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इसके साथ ही दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)