उत्तर प्रदेश राजनीति लोकसभा चुनाव 2024

UP में चढ़ेगा सियासी पारा, भाजपा ने उतारी स्टार प्रचारकों की पूरी फौज

blog_image_6618e7be6f144

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान नजदीक आते ही सभी पार्टियों का प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश की सियासत का आज पारा चढ़ेगा। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दी है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मुरादाबाद तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सहारनपुर में मोर्चा संभालेंगे। जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज पीलीभीत से अपना प्रचार अभियान शुरू कर रहे हैं।

शाह मुरादाबाद तो CM योगी सहारनपुर संभालेंगे मोर्चा

बता दें कि अमित शाह मुरादाबाद के बुद्धि विहार में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बीजेपी गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी 15 अप्रैल को कांठ में एक जनसभा  करेंगे।

ये भी पढ़ेंः-BJP सांसद ने चुनाव प्रचार के दौरान महिला को किया Kiss ! तस्वीरें वायरल

डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक मेरठ में करेंगे मंधन

उधर मेरठ में उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय की लोकसभा संचालन समिति की बैठक के जरिए चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन करेंगे। आसपास की लोकसभा सीटों के गणित और मौजूदा स्थिति पर जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बदायूँ और पीलीभीत के दौरे पर रहेंगे। पश्चिम की रामपुर लोकसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

अखिलेश यादव पीलीभीत में करेंगे जनसभा

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को पीलीभीत के पूरनपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। पूरनपुर में वह इंडिया गठबंधन की तरफ से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।