यूपी विधान परिषद उपचुनावः भाजपा ने घोषित किये उम्मीदवार, मतदान 29 मई को

14

up-vidhan-parishad

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो रिक्त सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि नामांकन के लिए अंतिम तारीख 18 मई है। वहीं 29 मई को मतदान है। उसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

दोनों रिक्त सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास थीं। इनमें से एक सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण आचार्य के राज्यपाल बनाए बनाए जाने के बाद रिक्त हुई है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण आचार्य सिक्किम के राज्यपाल बनाए गए हैं। राज्यपाल बनने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था। इनका अभी 30 जनवरी 2027 तक कार्यकाल बाकी था। वहीं दूसरी सीट बनवारी लाल दोहरे के निधन के बाद रिक्त हुईं थीं। दोहरे की लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें..अभिव्यक्ति की आजादी पर बोले सलमान रुश्दी, भारत सहित दुनिया भर…

बनवारी लाल का कार्यकाल छह जुलाई 2028 तक बाकी था। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने रिक्त दोनों सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया था। आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच 19 मई तक होगी और 22 मई तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। 31 मई से पहले चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करा ली जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)