उत्तर प्रदेश Featured

UP Elections: लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने डाला वोट

मतदान

लखनऊः उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी है। सुबह 11 बजे 22.62 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि 22.62 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा एक अनुमानित प्रवृत्ति है क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों के आंकड़ों में समय लगता है। इस बीच लखनऊ के ऐशबाग के रस्तोगी इंटर कॉलेज में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी ने वोट डाला। दिनेश शर्मा ने कहा," चौथे चरण के बाद भाजपा दोहरा शतक लगाएगी और अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे बढ़ेगी। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विकास कार्य सबके घर पहुंच गए हैं।" इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने वोट डाला।

ये भी पढ़ें..रूस पर लगाए जाएंगे कई प्रतिबंध, पश्चिमी देशों से मिल रही वित्तीय सहायता भी रुकेगी : बाइडन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अपना वोट लखनऊ में डाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार 2017 वाली स्थित रहेगी। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी। लखनऊ से भाजपा के सांसद व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मतदान किया। राजनाथ सिंह ने अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान के बाद कहा, "यूपी में आज विधानसभा चुनाव के चैथे चरण का मतदान हो रहा है। लखनऊ समेत इस चरण की कुल 59 सीटों पर सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना मताधिकार का प्रयोग करें और नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।"

उन्होंने कहा, " मैं तकरीबन 60 जगहों पर गया हूं। वहां पर लोगों को उत्साह बता रहा है। इस बार भाजपा पिछली बार 2017 की तरह ही सीटे पाएगी। दस पांच आगे पीछे हो सकती है। लेकिन भाजपा के विकास और सुषासन के नाम वोट मिलेगा। सपा , बसपा और कांग्रेस भाजपा से चुनाव लड़ रहे है। यह लोग जाति के आधार पर ही चुनाव लड़ते हैं। हमारे काम और विकास को जनता पसंद कर रही है। इसलिए भाजपा की सरकार बनने में कोई दो राय नहीं हैं।"

रक्षामंत्री ने कहा, "लखनऊ समेत इस चरण की कुल 59 सीटों पर सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना मताधिकार का प्रयोग करें और नए यूपी के निर्माण में सहभागी बनें। पहली बार वोट कर रहे मतदाताओं से विशेष आग्रह है कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने आगे आयें। हमारी सरकार के प्रदर्शन के आधार पर लोग इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि प्रदेश में सुशासन और विकास की सरकार देने सिर्फ भाजपा ही है।"

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)