उत्तर प्रदेश Featured

UP Elections: यूपी विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे मिर्जापुर से 60 प्रत्याशी

election

मिर्जापुरः विंध्य क्षेत्र में कमल का फूल खिलेगा अथवा जनता हाथ का साथ थामेगी या फिर साइकिल अथवा हाथी की सवारी पर निकलेगी। यह सब मतदाताओं की इच्छा पर निर्भर होगा। कुछ भी हो लेकिन जनमानस सात मार्च को अपने घरों से निकले और बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जिससे पूरे प्रदेश में मिर्जापुर की जनता मतदान प्रतिशत में सबको पछाड़ते हुए आगे निकल सके। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए सात मार्च को सुबह सात बजे से मतदान होगा। मिर्जापुर में 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा से ऊर्जा राज्यमंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मीरजापुर रत्नाकर मिश्रा, चुनार अनुराग सिंह तथा भाजपा व अपना दल सोने लाल गठबंधन से एक बार फिर राहुल प्रकाश कोल चुनाव मैदान में हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं बसपा से पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा भी मड़िहान विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने भारत के दूसरे गेंदबाज

विधानसभा छानबे में अपना दल सोने लाल कप और प्लेट से राहुल प्रकाश कोल, समाजवादी पार्टी से कीर्ति कोल, बसपा से धनेश्वर गौतम, कांग्रेस से भगवती चौधरी, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से धर्मराज कोल, राष्ट्रीय समाज पक्ष से शिवपूजन, बहुजन मुक्ति पार्टी से सरोज सरगम और जन अधिकार पार्टी से सर्वेश कुमार चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। विधानसभा मीरजापुर में भाजपा से रत्नाकर मिश्रा, समाजवादी पार्टी से कैलाश चौरसिया, कांग्रेस से भगवानदत्त पाठक राजन, बसपा से राजेश पांडेय, आम आदमी पार्टी से सुरेश सिंह आदि चुनाव लड़ रहे हैं।

विधानसभा मझवां में भाजपा व निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी से डाॅ. विनोद कुमार बिंद, बहुजन समाज पार्टी से पुष्पलता बिंद, समाजवादी पार्टी से रोहित शुक्ला, कांग्रेस से शिवशंकर चौबे, जनता दल यूनाइटेड से डाॅ. अखिलेश कुमार द्विवेदी, लोक जन शक्ति पार्टी राम विलास से अर्चना मिश्रा, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से अभिषेक त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी से शेषधर दूबे आदि चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनार में भारतीय जनता पार्टी से अनुराग सिंह, बहुजन समाज पार्टी से विजय कुमार सिंह, कांग्रेस से सीमा देवी, आम आदमी पार्टी से सत्येंद्र कुमार आदि हैं। विधानसभा मड़िहान में भाजपा से रमाशंकर सिंह पटेल, कांग्रेस से गीता देवी, बसपा से पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, समाजवादी पार्टी से रवींद्र बहादुर सिंह, जनता दल यूनाइटेड से डॉ. अरविंद पटेल, अपना दल कमेरावादी से अवधेश कुमार सिंह पप्पू, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से जीरा भारती, आम आदमी पार्टी से राजन सिंह आदि चुनाव लड़ रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)