Monday, October 7, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP Election Result: वाराणसी की आठों सीटों पर भाजपा की आंधी, देखते...

UP Election Result: वाराणसी की आठों सीटों पर भाजपा की आंधी, देखते बन रहा कार्यकर्ताओं का उत्साह

वाराणसीः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहड़िया मंडी में मतगणना चल रही है। जिले के आठों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लगातार बढ़त बनाये हुए है। शहर दक्षिणी और कैंट सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने पिछड़ने के बाद चौथे चक्र में बढ़त बना ली तो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसी तरह पिंडरा में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भाजपा के डॉ अवधेश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के बाबूलाल से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। जिले में 10 चक्र की मतगणना के बाद भाजपा के डॉ अवधेश सिंह को 29147, बसपा के बाबूलाल को 17107, कांग्रेस के अजय राय को 15378 मत मिले थे।

अजगरा विधानसभा में सात चक्र की मतगणना के बाद भाजपा के त्रिभुवन राम को 25503, सपा गठबंधन के सुनील सोनकर को 18357, बसपा के रघुनाथ चौधरी को 7963 मत मिले थे। शहर उत्तरी में दो चक्र के बाद भाजपा के रविन्द्र जायसवाल 10172, सपा के अशफाक को 3512, बसपा के श्याम प्रकाश को 1420 मत मिले थे। कैंट विधानसभा के प्रथम चक्र की गणना के बाद समाजवादी पार्टी की पूजा यादव को 4377 मत, भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव को 2717, कांग्रेस के राजेश मिश्रा को 1101 मत मिले थे। दो चक्र के बाद सपा की पूजा यादव को 5653, भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव को 8423 मत, कांग्रेस के डॉ. राजेश कुमार मिश्र को 1527 मत मिले थे। शिवपुर विधानसभा के 2 चक्रों की गणना में भाजपा के अनिल राजभर को 8447 और सुभासपा के अरविंद राजभर को 5712 मत मिले थे। इस तरह भाजपा के अनिल राजभर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2735 मतों से आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें..UP Election Result: गोरखपुर की सभी नौ विस सीटों पर भाजपा…

वाराणसी शहर दक्षिणी सीट पर दूसरे चक्र की मतगणना के बाद सपा के किशन दीक्षित को 11505 मत मिले। भाजपा के डॉ. नीलकंठ तिवारी को 5059 मत मिले। चार चक्र की मतगणना के बाद सपा के किशन दीक्षित को 14753, भाजपा के डॉ नीलकंठ तिवारी को 17065 मत, कांग्रेस की मुदिता कपूर को 399 मत मिले। इसके पहले मतगणना शुरू होते ही सुभासपा के पोलिंग एजेंट ने हंगामा कर दिया। ईवीएम पर एजेंट न रखने का आरोप लगाया। मतगणना स्थल पर काफी देर तक नारेबाजी हुई। वोटिंग रोकने की धमकी दी गई। सुभासपा के पोलिंग एजेंट ने सुरक्षाकर्मियों से गाली-गलौज भी की। पुलिसकर्मियों ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। उधर, भाजपा गठबंधन के बढ़त लेते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें