उत्तर प्रदेश Featured

UP Election Result 2022: सिराथू में दिलचस्प मुकाबला, पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को छोड़ा पीछे

लखनऊः पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों में चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिख रही है। रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कमल खिलता हुआ दिख रहा है। जबकि पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है । उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर जारी मतगणना जारी है। इस बीच खबर है कि राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। उन्हें यहां सपा और अपना दल कामेरावादी की प्रत्याशी पल्लवी पटेल से कड़ी टक्कर मिल रही है। केशव प्रसाद मौर्य राज्य के कौशांबी स्थित सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें..विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर इमरान खान ने दी धमकी- ‘मेरा अगला निशाना पूर्व राष्ट्रपति जरदारी होंगे’

बता दें कि कोशांबी की हाई प्रोफाइल सीट सिराथू पर दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा की पल्लवी पटेल आगे रहीं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य पिछड़े। दूसरे राउंड में पल्लवी पटेल को 6644 वोट मिले हैं। जबकि, केशव प्रसाद मौर्य को 6189 वोट मिले। कौशांबी जिले में पांचवें चरण में वोटिंग हुई थी। यहां वोटों की गिनती जारी है। जिले की 3 विधानसभा में 59.73 फीसदी वोटिंग हुई थी। यहां चायल में 57.62 प्रतिशत, मंझनपुर में 61.57 प्रतिशत और सिराथू में 59.85 प्रतिशत वोटिंग हुई। केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव लड़ने की वजह से कौशाम्बी की सिराथू सीट वीआईपी हो गई है। समाजवादी पार्टी गठबंधन ने केशव मौर्य के खिलाफ अपना दल कमेरवादी की उपाध्यक्ष डॉ पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है। पल्लवी अपनी पार्टी के सिम्बल के बजाय समाजवादी पार्टी के साइकिल निशान पर चुनाव लड़ रही हैं।

कौन कहा से आगे

करहल से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर फिलहाल पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। रामपुर से सपा प्रत्याशी आजम खां आगे। बहराइच से भाजपा की अनुपमा जायसवाल पीछे। वाराणसी दक्षिण से भाजपा के नीलकंठ तिवारी पीछे। अमेठी से सपा प्रत्याशी महाराजी देवी आगे। सरधना से भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम आगे। मेरठ कैंट से भाजपा के अमित अग्रवाल आगे। तिलोई से भाजपा के मयंकेश्वर शरण सिंह आगे।

नोएडा से भाजपा के पंकज सिंह आगे। शामली के कैराना से नाहिद हसन आगे। गाजियाबाद सदर सीट से मंत्री अतुल गर्ग आगे। साहिबाबाद से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा आगे। शिकोहाबाद से बीजेपी के ओमप्रकाश वर्मा आगे। नोएडा से कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक पीछे। कौशांबी के सिराथू से बीजेपी प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्या सपा की पल्लवी पटेल से आगे। मंझनपुर से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज भाजपा के लाल बहादुर से आगे। चायल से भाजपा गठबंधन उम्मीदवार नागेंद्र पटेल सपा की पूजा पाल से आगे।

ललितपुर में अमरपुर मंडी स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। झांसी में पोस्टल बैलट की गणना में चारों विधानसभाओं सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा में भाजपा के अनूप वाल्मीकि 4478 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। बसपा की चारु केन 2750 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। बरौली सीट पर 10000 वोटों से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह आगे चल रहे हैं। जिले की कोल सीट पर भी भाजपा आगे है। लखीमपुर खीरी की पलिया और निघासन में भाजपा आगे चल रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)