Featured करियर

UP बोर्ड 10th-12th एग्जाम की डेटशीट जारी, इस बार 51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में होंगे शामिल

प्रयागराजः यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी जुटे छात्रों के लिए राहत की खबर है। यूपी बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल तक ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। जबकि इटर की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा। बोर्ड के अधिकारियों ने प्रयागराज में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों बोर्ड परीक्षाओं की विस्तृत टाइम टेबल की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें..WI vs ENG Test: शुरुआती झटकों के बाद जॉनी बेयरस्टो ने संभाली पारी, जड़ बेहतरीन शतक

51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exams 2022) का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा किया जाता है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की शेड्यूल चेक करने के लिए upmsp.edu.in विजिट करते रहें। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वजह से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कुछ देरी के साथ शुरू की जा रही हैं। दरअसल हर साल ये बोर्ड परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2022 में ही आयोजित की जाती हैं। लेकिन पिछले साल बोर्ड ने महामारी के कारण हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित नहीं की थी। लेकिन इस साल बाकी परीक्षाओं की तरह यूपी बोर्ड परीक्षा भी ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। इस वर्ष 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। यानी 51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

यूपी बोर्ड के अध्यक्ष और निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) विनय कुमार पांडे ने कहा कि टाइम टेबल के अनुसार, हाई स्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में पूरी की जाएगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में पूरी की जाएगी। पांडे ने आगे कहा कि परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। पिछले साल, बोर्ड ने महामारी के कारण हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित नहीं की थी। इस साल परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी।

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी - 24 मार्च 2022
संगीत गायन - 25 मार्च 2022
उर्दू/पंजाबी- 26 मार्च 2022
भूगोल/गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
चित्रकला/अर्थशास्त्र - 29 मार्च 2022
अंग्रेजी - 30 मार्च 2022
गणित प्रारंभिक /इतिहास - 31 मार्च 2022
जीवविज्ञान/शिक्षाशास्त्र/गणित - 4 अप्रैल 2022
कम्प्यूटर - 6 अप्रैल 2022
भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र - 7 अप्रैल 2022
संस्कृत - 9 अप्रैल 2022
समाजशास्त्र/रसायन विज्ञान - 11 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र - 12 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिंदी – 24 मार्च 2022
होम साइंस – 26 मार्च 2022
पेंटिंग आर्ट – 28 मार्च 2022
कंप्यूटर – 30 मार्च 2022
अंग्रेजी – 1 अप्रैल 2022
सोशल साइंस – 4 अप्रैल 2022
विज्ञान – 6 अप्रैल 2022
संस्कृत – 8 अप्रैल 2022
गणित – 11 अप्रैल 2022

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)