UP Assembly By-Election 2024: कांटे की टक्कर में BJP-SP दो-दो सीटों पर जीती

5
up-assembly-by-elections-bjp-sp-lucknow-east

UP Assembly By- Election 2024, लखनऊः लोकसभा के साथ उत्तर प्रदेश की चार सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने दो और सपा ने दो सीटें जीतीं। सपा ने दुद्धी (सोनभद्र) सीट भाजपा से छीन ली। जबकि बलरामपुर की गैंसड़ी सीट पर सपा का पहले से कब्जा था। वहीं शाहजहांपुर की ददरौल और लखनऊ पूर्वी पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। लखनऊ पूर्वी सीट भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में भाजपा ने यहां ओपी श्रीवास्तव पर दांव लगाया।

लखनऊ पूर्वी से भाजपा के ओपी श्रीवास्तव जीते

कांग्रेस के मुकेश चौहान यहां से इंडिया अलायंस की ओर से मैदान में थे। वर्ष 2017 और 2022 में भाजपा से आशुतोष टंडन ने यह सीट जीती थी। इस बार ओपी श्रीवास्तव ने यह सीट जीत ली। लखनऊ पूर्वी से भाजपा के ओपी श्रीवास्तव को 142948 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के मुकेश चौहान को 89061 वोट मिले। वहीं ददरौल सीट से भाजपा के अरविंद सिंह को 105972 और सपा के अवधेश कुमार वर्मा को 89177 वोट मिले। बलरामपुर की गैंसड़ी सीट पर सपा के राकेश यादव को 87120 वोट मिले। भाजपा के शैलेश उर्फ ​​शैलू को 77683 वोट मिले। दुद्धी (सोनभद्र) से सपा के विजय सिंह को 82787 वोट मिले। भाजपा के श्रवण गौड़ को 79579 वोट मिले।

ये भी पढ़ेंः- Lok Saha Election Result 2024: नतीजों के बाद PM मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कुछ कहा

आशुतोष टंडन के निधन के बाद थी खाली

बता दें कि लखनऊ पूर्वी सीट से भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आशुतोष टंडन के निधन के बाद पार्टी ने यहां से ओपी श्रीवास्तव पर दांव लगाया था। सपा ने यह सीट कांग्रेस को दे दी। पार्षद मुकेश सिंह चौहान मैदान में उतरे। भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद ददरौल सीट खाली हुई थी। इसके बाद पार्टी ने उनके बेटे अरविंद सिंह को मैदान में उतारा। भारत एलायंस ने उनके खिलाफ बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे अवधेश वर्मा पर दांव लगाया। सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन से गैंसड़ी सीट खाली हुई थी। यहां सपा ने डॉ. शिव प्रताप के बेटे राकेश कुमार यादव पर दांव लगाया था।

भाजपा ने पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू को मैदान में उतारा। दुद्धी के भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को बलात्कार के मामले में दोषी करार दिए जाने और अदालत द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ। भाजपा ने संघ से जुड़े श्रवण गोंड को मैदान में उतारा, जबकि सपा ने सात बार विधायक रह चुके विजय सिंह गोंड पर दांव लगाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)