क्राइम

प्रेमी के साथ होटल रूम में थी पत्नी, अचानक पहुंचे पति ने मारी गोली, 2 की मौत

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर्यटन नगरी मनाली (Manali) के एक होटल में मौत का खतरनाक तांडव देखने को मिला है। मनाली (Manali) के शुरू गांव में हिमालयन ओक होटल में एक होटल मालिक ने पहले पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने अपनी पत्नी और उसके आशिक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आहत पति ने अपने आप को भी गोली मार ली है। हालांकि पत्नी पर चलाई गई गोली उसकी बाजू में लगी, जिसके चलते वह घायल है।

ये भी पढ़ें..बगैर शादी के पिता बनने जा रहा ये स्टार क्रिकेटर, मंगेतर...

बताया जा रहा है कि दिल्ली की महिलाओं ने मनाली (Manali) में इस होटल को लीज पर ले रखा है। गत रात को इन महिलाओं ने अपने दोस्त को खाने पर बुलाया। जिसके बाद एक महिला दोस्त के साथ कमरे में ठहरी हुई थी। इसी बीच महिला का पति भी सुबह दिल्ली से वहां पहुंच गया और प्रेमी के साथ पत्नी को आपतिजनक स्थिति में देख भड़क गया तैश में आकर उसने पत्नी के आशिक को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार दी, उसने पत्नी पर भी गोली चलाई लेकिन वह उसकी बाजू में लगी, जिससे वह घायल हो गई।ॉ

जानकारी के अनुसार, मनाली (Manali) में लेफ्ट बैंक मार्ग पर स्थित सुरु गांव के एक होटल में रात को दिल्ली की महिलाओं ने पार्टी का आयोजन किया था। इन महिलाओं ने अपने दोस्त को खाने पर बुलाया। जिसके बाद एक महिला अपने दोस्त के साथ कमरे में ठहरी हुई थी। इसी बीच अचानक महिला का पति भी वहां पहुंच गया और व्यक्ति को देख भड़क गया और तैश में आकर उसने पत्नी व उसके आशिक को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। सुबह होटल में अचानक गोली चलने की आवाज आई। होटलकर्मी उस तरफ भागे जहां से गोली चलने की आवाज आई। वहां पहुंचने पर पाया कि वहां तीन लोग खून से लथपथ पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही डीएसपी मनाली (Manali) मौका पर पहुंच गए वहीं सूचना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा भी मौका पर पहुंच गए।

गुरदेव शर्मा ने बताया कि पत्नी के अवैध संबधों के कारण पति ने पत्नी व उसके आशिक को गोली मार दी ओर उसके बाद अपने आपको भी गोली मार ली। गोली लगने से आशिक और पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है ओर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…