मनोरंजन ब्रेकिंग न्यूज़

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, हाथ की दोनों हड्डियां टूटी

blog_image_66221e897ae3c

मुंबईः टीवी पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। उनके साथ उनके पति विवेक दहिया भी थे। हादसे की जानकारी उनकी पीआर टीम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है कि दिव्यांका का इलाज चल रहा है।

पीआर टीम ने शेयर की स्टोरी

पीआर टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इसी पोस्ट में बताया गया कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका लाइव रद्द किया जा रहा है क्योंकि विवेक उनके साथ अस्पताल में हैं। एक्ट्रेस के साथ ये हादसा कैसे हुआ इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। दूसरी स्टोरी में दिव्यांका के हाथ का एक्स-रे शेयर किया गया है। इसमें लिखा है, ''दिव्यांका मैम के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जानकारी मिली है कि वे सुरक्षित हाथों में हैं।''

भगवान से दुआ कर रहे फैंस

कुछ दिनों पहले दिव्यांका की लिगामेंट सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी के बाद दिव्यांका ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने लिगामेंट सर्जरी के बारे में जानकारी दी कि कैसे उनकी लिगामेंट सर्जरी हुई और उसके बाद वह कैसे ठीक हो रही हैं। अब दिव्यांका के एक्सीडेंट के बाद फैंस भगवान से उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

 यह भी पढ़ेंः-'मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे' के मंच पर पिता को याद कर भावुक हुईं हुमा कुरैशी

बता दें कि विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की मुलाकात उनके लोकप्रिय टेलीविजन शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई और उसके बाद वे दोस्त बन गए। दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली थी। दिव्यांका ने 2006 में 'बनू मैं तेरी दुल्हन' ड्रामा से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। विवेक की पहली टेलीविजन भूमिका 2013 में 'ये है आशिकी' में मुख्य भूमिका थी। आपको बता दें कि उन्होंने 'नच बलिए 8' में भी एक साथ भाग लिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)