Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डToronto Plane Crash : 80 लोगों को लेकर आ रहा विमान लैंडिंग...

Toronto Plane Crash : 80 लोगों को लेकर आ रहा विमान लैंडिंग के समय पलटा , 18 यात्री घायल

Toronto Plane Crash : कनाडा में टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर सोमवार को डेल्टा एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के समय पलट गया। यह विमान रनवे पर उल्टा पड़ा रहा। राहत की बात है कि, हादसे में किसी की जान नहीं गई। मामूली रूप से घायल 18 यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चला है, फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

लैंडिंग के समय पलटा विमान     

टोरंटो स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक पियर्सन हवाई अड्डे पर सोमवार को डेल्टा एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के समय पलट गया। दुर्घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। दुर्घटनाग्रस्त विमान में 76 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। हादसे में मामूली रूप से घायल हुए 18 विमान यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढ़ेंः- मासूम से रेप के बाद की हत्या , आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम , आरोपी गिरफ्तार

Toronto Plane Crash : हादसे के बाद रनवे को किया बंद    

बता दें, यात्रियों में 22 कनाडा के नागरिक और बाकी विदेशी नागरिक थे। हादसे के बाद हवाई अड्डे के दो रनवे को बंद कर दिया गया है, जो जांच पूरी होने तक अगले कुछ समय तक बंद रहेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें