Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यमासूम से रेप के बाद की हत्या , आक्रोशित लोगों ने किया...

मासूम से रेप के बाद की हत्या , आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम , आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News : झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला थाना क्षेत्र में 10 वर्षीया बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या की घटना को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों लोग बच्ची के शव के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने दुमका-नाला सड़क को जाम कर दिया और आसपास की दुकानें बंद करा दी।

आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव      

वहीं पुलिस ने जाम हटवाने की कोशिश की तो आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। बाद में वारदात के आरोपी मदन बाउरी को गिरफ्तार किए जाने पर लोगों ने जाम हटाया। दरअसल, नाला थाना क्षेत्र के डाबर गांव की रहने वाली बच्ची का शव रविवार को भदरबुड़ी जंगल से बरामद किया गया। बच्ची शनिवार से लापता थी। वह कक्षा तीन की छात्रा थी। उसके शव के पास से चिप्स और कुरकुरे के रैपर बरामद किए गए थे।

लालच देकर मासूम के साथ किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि, आरोपी बच्ची को लालच देकर जंगल की तरफ ले गया था। घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ मनोज कुमार महतो और नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा गांव पहुंचे थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपी की गिरफ्तारी और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। ग्रामीण तभी हटे, जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को कुछ लोगों ने आरोपी को बच्ची के साथ देखा था। वह उसे कुरकुरे का पैकेट दे रहा था।

ये भी पढ़ेंः- Delhi: दिल्ली में यमुना की सफाई शुरू, नदी में उतरीं कचरा हटाने वाली मशीनें

Jharkhand News :  थाना प्रभारी ने दी जानकारी     

थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपी मदन बाउरी के घर की तलाशी के दौरान खून लगी टी-शर्ट बरामद की है। बताया गया है कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसकी उम्र 40 वर्ष है। उसने दो शादियां की हैं। अपनी दूसरी पत्नी का पैर काटने के आरोप में वह जेल भी जा चुका है। उसकी दोनों पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें