Featured आस्था

आज का पंचांग 10 जुलाई 2021, जानें विशेष पर्व और राहुकाल

पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। आज 10 जुलाई 2021 दिन शनिवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज सूर्योदय प्रातः 5.15 बजे और सूर्यास्त 6.46 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार है।

सूर्य अयन-उत्तरायण विक्रम संवत- 2078 शक संवत-1943 सम्वत्सर-आनंद नक्षत्र- पुनर्वसु योग-व्याघात करण-नाग चंद्रराशि-मिथुन सूर्यराशि-मिथुन

राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक।

विशेष पर्व शनि अमावस्या, शनि ग्रह की शांति के लिए दान, स्टील के बर्तन, नीले वस्त्र, काले तिल, तेल, खिचड़ी, नमक का दान विशेष फलदायी है। संध्या के समय पीपल वृक्ष के नीचे 11,21, 51, 101 तिल के तेल का दीपदान करना अभीष्ट कामना पूर्ण करेगा।