Home फीचर्ड बंगाल में एक दिन में तीन दुष्कर्म की घटनाएं , भाजपा ने...

बंगाल में एक दिन में तीन दुष्कर्म की घटनाएं , भाजपा ने ममता बनर्जी पर उठाए सवाल

bjp-party

Bangal Rape Case : पश्चिम बंगाल में हुए रेप जैसी हिंसक घटना के बाद एक बार फिर पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ गये है। वहीं 19 अगस्त को राज्य में तीन और बलात्कार के मामले सामने आए, जिसके बाद बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने कहा है कि, राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है, खासकर एक महिला मुख्यमंत्री के शासन में।

भाजपा ने ट्वीट कर उठाये सवाल

मंगलवार को बंगाल भाजपा प्रवक्ता ने अपने ट्वीट में कहा, “वास्तव में यह विडंबना ही है कि, एक महिला मुख्यमंत्री के शासन में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। बलात्कार के मामलों को आत्महत्या करार देने की कोशिशें, पुलिस द्वारा शिकायतें दर्ज करने से इनकार, और दबाव के चलते सिर्फ कुछ ही मामले ही रिपोर्ट हो रहे हैं।”

  •  बर्धमान के कटवा में एक गृहिणी के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ।
  •  उत्तर 24 परगना में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि, पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था।
  •  मुर्शिदाबाद में एक नाबालिग लड़की ने बलात्कार के बाद आत्महत्या कर ली।

बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे निशाने पर लेते हुए पूछा है, “ममता जी, आपकी नज़र के नीचे महिलाएं इस तरह से बर्बरता का शिकार हो रही हैं और आप कैसे चैन की नींद सो सकती हैं?”

ये भी पढ़ें: Jammu and Kashmir Earthquake: एक घंटे के अंदर दो बार भूकंप से कांपी कश्मीर घाटी

Bangal Rape Case     

उल्लेखनीय है कि, पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, और इन ताजा घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि, उनके शासन में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं और इन मामलों को छिपाने की कोशिशें की जा रही हैं। राज्य में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए, बीजेपी ने यह भी कहा कि, जब तक सरकार इन मामलों को गंभीरता से नहीं लेती, तब तक महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना संभव नहीं होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version