Home उत्तराखंड Uttrakhand Landslide : भूस्खलन के मलबे में दबे तीन लोगों की मौत,...

Uttrakhand Landslide : भूस्खलन के मलबे में दबे तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम

uttrakhand-landslide

Uttrakhand Landslide : आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड में लगातार भूस्खलन देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन जानलेवा होता जा रहा है। मलबा कब किस पर गिर जाए, किसी को नहीं पता होता।

बता दें, शनिवार को भूस्खलन के मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद SDRF ने मलबे से सभी शवों को निकालकर कर पुलिस को सौंप दिया साथ ही भूस्खलन के दौरान सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

मलबे में दबी महिला के शव को निकाला बाहर  

बता दें, आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से गढ़कोट में भूस्खलन से एक महिला के दबने की सूचना पर SDRF टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबी महिला के शव को बाहर निकाला। वहीं जनपद अल्मोड़ा के लमगड़ा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था। जबकि दो लोग खाई में गिर गए। जिसके बाद SDRF टीम ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Encounter: बारामूला और किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

Uttrakhand Landslide नदी में फंसे दो युवक  

वहीं अल्मोड़ा जिला नियंत्रण कक्ष से SDRF को सूचना मिली कि, पनार के पास नदी में दो व्यक्ति फंसे हुए हैं। जिसके बाद अपर उप निरीक्षक रवि रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version