Ranchi: रांची में तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता की शुरुआत

0
5

रांची (Ranchi): केंद्रीय सरना समिति ने बुधवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने संयुक्त रूप से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने फुटबॉल को किक मारकर खेल की शुरुआत की।

उद्घाटन मैच जय मसीह क्लब बरियातू और ट्राइबल क्लब पंडरा के बीच खेला गया, जिसमें ट्राइबल क्लब पंडरा की टीम 3/0 से विजयी रही। दूसरा मैच अनस क्लब कांके और नाइन बुलेट क्लब कावली के बीच खेला गया, जिसमें नाइन बुलेट क्लब ने 2-1 से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें-Hemant Soren बने रहेंगे मुख्यमंत्री, विधायकों की बैठक में लिया गया फैसला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बब्लू मुंडा ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने झारखंड अलग राज्य की नींव रखी. उनकी सोच से ही अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन की शुरुआत हुई थी। उनके नेतृत्व में 1956 ई. में 32 विधायक एवं सात सांसद उभरे और बिहार विधानसभा में विपक्ष में बैठे।

उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बने 23 साल बीत गये लेकिन किसी भी सरकार ने महान क्रांतिकारी शिक्षाविद् मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की सुध नहीं ली, इसलिए केंद्रीय सरना समिति मरांग गोमके ने जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर उनकी महान जीवनी को उजागर करने का काम किया है। इस कार्य से लोगों को उनकी जीवनी के बारे में पता चलेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)