उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा : शादी समारोह से लौट रहे थे तीन भाई-बहन, सड़क हादसे में दो की मौत

blog_image_6619413a22bbc

Greater Noida:  ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में तीन भाई-बहन की मौत हो गई। इस घटना में एक और लड़की घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


परी चौक पर हुआ हादसा


जानकारी के मुताबिक ये हादसा परी चौक पर हुआ। कुलेसरा निवासी सुरेंद्र (28) अपनी बहनों के साथ बाइक से कासना से लौट रहे थे। एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। रात करीब दो बजे परी चौक पर ब्रेकर के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया।

हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र (28), शैली (26), अंशू (14) और बहन की सहेली घायल हो गईं। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हादसे में सुरेंद्र सिंह, शैली और अंशू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य घायल का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ेंः-विजय सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, पैर में लगी गोली

जांच में  जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि सभी शादी समारोह में शामिल होने कासना गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग बाइक से लौट रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)