उत्तर प्रदेश क्राइम

विजय सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, पैर में लगी गोली

case arrested in encounter

सुल्तानपुरः कोतवाली नगर क्षेत्र दरियापुर में पल्लवी होटल के पास नारायणपुर निवासी विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने सोमवार की आधी रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया।

लखनऊ भागने के फिराक में था आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को बताया कि हाल ही में अंबेडकर नगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र निवासी विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या करने का मुख्य आरोपी अजय सिंह दुबेपुर से लखनऊ जाने की फिराक में था। उसकी सूचना पर बंधुआकला और कोतवाली नगर थाने की पुलिस ने बीती रात उसे घेर लिया।

अस्पताल में भर्ती

एएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी अजय सिंह को बीती रात 2.30 बजे दरियापुर स्थित पल्लवी होटल के पास मोटरसाइकिल से आते देखा गया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। इसमें अजय सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गये और उन्हें पकड़ लिया गया। एनकाउंटर के बाद एक पिस्तौल, बिना नंबर प्लेटे के एक बाइक बरामद की गई है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः-इस बार खास होगा चैत्र नवरात्र, विश्व फलक पर अलग छवि बनाएगा विंध्य कॉरिडोर

गौरतलब है कि नगर कोतवाली के नारायणपुर गांव निवासी विजय नारायण सिंह चर्चित डॉक्टर हत्याकांड में सह अभियुक्त था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह 14 मार्च को जेल से बाहर आया। रविवार को वह अपने साथी शास्त्री नगर निवासी अनूप शर्मा (30) के साथ दरियापुर तिराहा स्थित एक बार में पार्टी कर रहा था। उसके साथी का वहां मौजूद लोगों से विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, विजय नारायण सिंह को अजय सिंह नाम के शख्स ने गोली मार दी और उनकी मौत हो गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)