Featured आस्था

इस बार दिवाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और सही तिथि

नई दिल्लीः कार्तिक अमावस्या तिथि को दिवाली और उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा (govardhan-puja) का त्योहार मनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को तो मनाई जाएगी लेकिन गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की बजाय 26 अक्टूबर को होगी। क्योंकि इस बार दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। इस कारण से 25 अक्टूबर को भी अमावस्या तिथि रहेगी।

ये भी पढ़ें..Diwali 2022: दीपावली पर प्रियजन को उपहार में न दें ये चीजें, उठाना पड़ सकता है नुकसान

गोवर्धन पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा (govardhan-puja) के दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा ऊंगली पर उठा लिया था, जिसके नीचे आकर ब्रजवासियों ने शरण ली थी। तब से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण के पर्वत हाथ में उठाए हुए गोवर्धन रूप की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाई जाती है। उसके बाद भगवान का पूजन-अर्चन किया जाता है। इस दिन अन्नकूट बनाकर उसका भोग भगवान को समर्पित करने का विधान है।

ये भी पढ़ें..Diwali Easy Rangoli: समय कम है, तो इन चीजों से झटपट बनाएं सुंदर रंगोली

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा मुहूर्त 26 अक्टूबर सुबह प्रातः 5 बजे से सुबह 08.43 तक है, पूजन की अवधि 02 घंटे 14 मिनट रहेगी। जबकि प्रतिपदा तिथि का आरंभ 25 अक्टूबर को सांय 6 बजे से हो जाएगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…