Featured लाइफस्टाइल

भारत की ये 9 जगहें हैं सबसे ज्यादा ठंडी, पत्थर से तोड़ने पड़ते हैं टमाटर-अंडे

नई दिल्लीः भारत में लगभग सभी प्रदेशों में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी हैं। उत्तर भारत में तो सर्द हवाओं ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी और भी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। जहां हम लोग इतनी ठंडी में परेशान होने लगे हैं तो सोचिए भारत में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां लोग टमाटर और अंडें भी हथौड़े से तोड़कर खाते हैं, उनका क्या हाल होता होगा। भारत में 10 ऐसी जगहें हैं जहां पर सबसे ज्यादा खतरनाक ठंड पड़ती है। जिसमें पहला है कारगिल।

1-करगिल श्रीनगर-लेह हाइवे पर 3,325 मीटर की ऊंचाई पर स्थित करगिल भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर का है। सर्दियों में यहां का तापमान -23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

2- लद्दाख हिमालय की पर्वतमाला के बीच बसे लद्दाख का सर्दियों में औसत तापमान लगभग -12 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां का उच्चतम तापमान -2 डिग्री तक ही जा पाता है। सर्दियों में भारी स्नो फॉल और -35 डिग्री टेंपरेचर खतरनाक स्थिति पैदा कर देता है।

3- लाचेन और थांगु घाटी सिक्किम में स्थित लाचुन और थांगु घाटी में जनवरी में औसत तापमान -10 से -15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां पूरे साल तापमान करीब 0 डिग्री पर रहता है।

4-तवांग अरुणाचल प्रदेश का तवांग भी भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। सर्दी के मौसम में इस जगह का तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। वहीं सामान्य तापमान यहां 1 डिग्री तक रहता है।

5- सियाचिन ग्लेशियर भारत की सबसे ठंडी जगह का सियाचिन ग्लेशियर को माना जाता है। सर्दियों में यहां का तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इंटरनेट पर ऐसी कई वीडियोज मौजूद है जहां सैनिक बर्फ से जमे अंडे, टमाटर और जूस को हथौड़ी से तोड़ते नजर आए हैं। यहां पर सैनिको को बाल काटने पर ब्लेड से सेव करने की मनाही होती है।

6- सेला पास इस जगह को 'आइसबॉक्स ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है। सेला पास करीब-करीब पूरे साल बर्फ की एक पलती सी चादर में लिपटा रहता है। इस जगह का तापमान करीब -15 डिग्री तक चला जाता है।

7-कीलॉन्ग हिमाचल प्रदेश का कीलॉन्ग का तापमान -2 डिग्री तक पहुंच जाता है।

8-सोनमर्ग सोनमर्ग में सर्दियों में ठंड काफी बढ़ जाती है इस वजह से यहां का तापमान करीब -6 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

यह भी पढ़ेंः-कहर बरपा रहा नया कोरोना ! यूके में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें

9-मनाली वैसे तो घूमने वाले लोग मनाली को काफी पसंद करते हैं, मनाली में सर्दियां आते ही तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। लेकिन यहां की खूबसूरत वादियां लोगों को अपनी ओर आने पर मजबूर कर देती हैं।