Saturday, October 5, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeदेशPalamu: कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, बारिश ने गिराया पारा

Palamu: कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, बारिश ने गिराया पारा

पलामू (Palamu): पलामू में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के मुताबिक, पलामू समेत कई इलाकों में बारिश हुई। पलामू में 6 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। मौसम विभाग का कहना है कि 8 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा और एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम को लेकर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार की सुबह भारी बारिश हुई। सुबह करीब 2 से 3 घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 6.01 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वेस्टर्न स्कॉर्पियन के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:Palamu: क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मौसम विभाग ने मैप के जरिए बताया है कि 8 जनवरी तक लगभग पूरे राज्य में कोहरा देखने को मिलेगा। ऐसे में गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। कोहरे के कारण दृश्यता स्पष्ट नहीं है, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इससे न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और इसमें बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की गयी है। हालांकि, आसमान साफ होते ही ठंड कहर बरपा सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें