प्रदेश उत्तराखंड

किसानो के लिए अच्छी खबर, मिलेट उत्पादन करने पर मिलेगा बड़ा लाभः सीएम

millets_compressed
millets
millets

देहरादून: प्रदेश में मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पहाड़ी मोटे अनाज यानी मडुआ (मिलेट) के 0.096 लाख मीट्रिक टन की प्रोक्योरमेंट की अनुमति मिली है, जिससे किसानों को विशेष लाभ मिलेगा।

बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि विभाग की ओर से आयोजित “उत्तराखंड मिलेट्स भोज” में प्रतिभाग किया। इस दौरान मिलेट्स उत्पादों से भरपूर पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल्स का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उत्पादित होने वाला मडुआ, पौष्टिकता से भरपूर होता है। किसानों से खरीद कर मिड डे मील और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से बच्चों और लोगों को उपलब्ध कराया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें..टी-20 मैच के लिए रांची पहुंचीं भारत व न्यूजीलैंड की टीमें, 27 को होगी भिड़ंत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हाल में ही भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड के मोटे अनाज (मडुआ) के प्रोक्योरमेंट की अनुमति दी गई है। मडुआ के प्रोक्योरमेंट की यह अनुमति फसल वर्ष 2022-23 के लिए दी गई है। मडुआ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3578 रुपये प्रति कुन्टल निर्धारित है। यह राज्य सरकार की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों के कृषकों की आमदनी बढ़ाने के लिए अभिनव प्रयास सिद्ध होगा। किसानों की आय में भी इजाफा होगा।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक राजपुर खजान दास,पूर्व विधायक मुकेश कोहली, सचिव कृषि वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम,अपर सचिव कृषि रणवीर सिंह चौहान,निदेशक कृषि गौरी शंकर समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)