प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

यूपी में उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पांच दिसंबर को रहेगा अवकाश, नोटिफिकेशन जारी

election in Dehradun.

लखनऊः आगामी पांच दिसंबर को प्रस्तावित लोकसभा एवं विधानसभा उप निर्वाचन-2022 से संबंधित जिलों में निर्वाचन के प्रयोजन के लिए मैनपुरी, इटावा, रामपुर तथा मुजफ्फरनगर जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। विशेष सचिव सामान्य प्रशासन जुहैर बिन सगीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने पांच दिसंबर को प्रस्तावित उप निर्वाचन 2022 अधीन अच्छादित 4 जिलों में अवकाश घोषित किया है।

इस दौरान मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र तथा रामपुर व खतौली विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराया जाना प्रस्तावित है। लोकसभा उप निर्वाचन-2022 एवं विधान सभा उप निर्वाचन-2022 से संबंधित जिलों में निर्वाचन के प्रयोजन के लिए मैनपुरी, इटावा, रामपुर तथा मुजफ्फरनगर जिलों के कोषागार तथा उप कोषागार भी पांच दिसंबर 2022 को बन्द रहेंगे।

ये भी पढ़ें..BJP सांसद अरुण कुमार सागर भगोड़ा घोषित, गैर जमानती वारंट के...

उल्लेखनीय है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट रिक्त हो गयी थी। समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव के लिए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी में होने वाले उपचुनाव के लिए रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…