Wednesday, April 2, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशकोरोना संक्रमण का फिर बढ़ रहा ग्राफ, देश में 20 हजार से...

कोरोना संक्रमण का फिर बढ़ रहा ग्राफ, देश में 20 हजार से ज्यादा मिले संक्रमित

corona

नई दिल्लीः देश में बीते दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी राहत मिलने के बाद एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बीते दो दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। वहीं मौतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसलिए इस खतरनाक वायरस से सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को देश में कोरोना के 20,551 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 21,595 है। जबकि इससे 44 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़ 34 लाख 45 हजार 624 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.50 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 35 हजार 364 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 5.14 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 87 करोड़ 71 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें..मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार को ईडी ने दी घर जाने की…

देश में अब तक 205.59 करोड़ से अधिक कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 36. 95 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की कुल 196.64 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गई है। इसमें से राज्यों के पास अब भी टीके की 7 करोड़ 29 लाख खुराक मौजूद है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें