प्रदेश उत्तर प्रदेश क्राइम

फांसी के फंदे से लटका मिला नवदंपति का शव, चार महीने पहले ही हुआ था विवाह

hanging

लखनऊः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शमसाबाद क्षेत्र में शनिवार को नवदम्पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला हैं। इनकी चार महीने पहले शादी हुई थी। मृतका की बड़ी बहन की शादी भी इस घर में हुई थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार शमसाबाद में रहने वाले राकेश का पुत्र सचिन पत्थर का कारीगर है और इन दिनों भाईयों के साथ गाजियाबाद में काम कर रहा था।

सचिन की क्रांति से चार महीने पहले शादी हुई थी। क्रांति की बहन की शादी भी इसी घर में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सचिन गाजियाबाद में काम करने चला गया। गांव में उसकी पत्नी सास के रहती थी। परिजनों ने बताया कि सचिन कुछ दिन पहले गांव आया था। बीती रात को पति-पत्नी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह जब वे नहीं जागे तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। सचिन की मां और भाभी ने गांव में रह रहे अन्य लोगों को बुलाया।

यह भी पढ़ें-महिला से एटीएम कार्ड बदलकर दो युवकों ने खाते से उड़ाए...

परिजनों ने जब दीवार की एक ईंट निकालकर अंदर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए। सचिन और उसकी पत्नी क्रांति का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को फंदे से नीचे उतार कर मामले में परिवार से पूछताछ की। परिवार दोनों की आत्महत्या का कारण समझ नहीं पा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)