प्रदेश Featured राजस्थान

Diwali के बाद बदला मौसम का मिजाज, राजस्थान में दिन में गर्म तो ठंड हो रहीं रातें

जयपुर: प्रदेश में दिवाली के बाद से हवा में ठंडक का शुमार हो गया है। इसके साथ ही मौसम का मिजाज सुबह-शाम के समय बदल गया है। हालांकि, दोपहर में धूप में तेजी होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जबकि, सुबह-शाम के साथ रातें सर्द होने लगी हैं। जयपुर में गुरुवार सुबह का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बीती रात बुधवार के तापमान में करीब एक से दो डिग्री तक गिरावट आई। आधा दर्जन जिलों में दो से तीन डिग्री तक रात के तापमान में गिरावट मापी गई। बीते दिन राज्य में जैसलमेर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। जैसलमेर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने लगा है। विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में दिन-रात के तापमान में ज्यादा गिरावट होने का अनुमान है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। शेखावाटी अंचल पर इसका असर खास तौर पर दिखने लगा है। सीकर, चूरू में पारा लगातार कम हो रहा है।

ये भी पढ़ें..Bhai Dooj: बहनों ने की भाइयों को यम फांस से मुक्ति...

बीती रात अजमेर में 19.7 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 16.3, वनस्थली में 17.9, अलवर में 16.5, जयपुर में 18.7, पिलानी में 17.4, सीकर में 16.5, कोटा में 17.5, बूंदी में 17.5, चित्तौड़गढ़ में 15.5, डबोक में 15.8, बाड़मेर में 21.8, पाली में 18.6, जैसलमेर में 22.5, जोधपुर में 19.6, फलौदी में 22, बीकानेर में 19.7, चूरू में 14.5, श्रीगंगानगर में 17.1, धौलपुर में 16.7, नागौर में 18.6, टोंक में 19.7, बारां में 15.7, डूंगरपुर में 18, हनुमानगढ़ में 10.1, जालोर में 18.2, सिरोही में 17.7, सवाई माधोपुर में 18, करौली में 15.2 और बांसवाड़ा में 18.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। बीती रात आधा दर्जन जिलों में 2 से 3 डिग्री तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

समय से पहले ठंड ने दी दस्तक -

राजस्थान में 15 नवम्बर के बाद ठंड की शुरुआत मानी जाती है। इस साल 26 अक्टूबर से ही प्रदेश की हवा में ठंडक घुलने लगी है। रात के तापमान में भी 1 से 5 डिग्री तक की गिरावट बीते 3 दिन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आई है। सीकर और हनुमानगढ़ के संगरिया में 5 डिग्री, भीलवाड़ा में 2 डिग्री, वनस्थली में 2 डिग्री, कोटा में 2.1 डिग्री, जवाई बांध पाली में 2 डिग्री, जोधपुर के फलौदी में 4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 2 डिग्री, चूरू में 1.8 डिग्री और बीकानेर में 1.6 डिग्री, जयपुर में 1.1 डिग्री, पिलानी झुंझुनूं में 1.1 डिग्री, जैसलमेर में 1.2 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट मापी गई है।

एक हफ्ते तक सूखा रहेगा मौसम -

मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक मौसम सूखा रहने की सम्भावना जताई है। इस दौरान बारिश नहीं होगी। प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। खुश्क हवाओं और नमी नहीं होने के कारण रात के न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है। दिन के तापमान में भी गिरावट धीरे-धीरे होगी। लोगों को अब सुबह-शाम ठंडक का अहसास रहेगा। खासकर खुले इलाके में रहने वालों, 2 व्हीलर पर आने-जाने वालों को ठंडी हवा से दो-चार होना पड़ेगा। आम तौर पर 15 फरवरी तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस बार 15-20 दिन बाद तक यानी मार्च के शुरुआती हफ्ते तक ठंड कायम रहेगी। इस बार शीतलहर लम्बे वक्त तक प्रदेश में रहेगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…