Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसोशल मीडिया से सड़क तक छाया मोदी-योगी का जादू, चुनावी बेला में...

सोशल मीडिया से सड़क तक छाया मोदी-योगी का जादू, चुनावी बेला में दे रहे बड़ा संदेश

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो सोशल मीडिया पर छा जाने के बाद सोमवार को लखनऊ की सड़कों पर भी छा गयी। उत्तर प्रदेश में चुनावी बयार बहने के साथ होर्डिंग के माध्यम से संदेश देने का दौर चल पड़ा है। लखनऊ में भाजपा की ओर से एक होर्डिंग सड़कों पर लगायी गयी है और जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के जनमानस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण भूमिका में होने का संदेश दिया गया है।

सड़कों पर लगी होर्डिंग में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की वह फोटो लगायी गयी है, जो एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर छा गयी थी। फोटो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना हाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर रखकर चल रहे हैं। आगे और पीछे से चलते हुए ली गयी फोटो को होर्डिंग के दोनों ओर लगाया गया है और बीच में संदेश लिखा है। होर्डिंग के संदेश में ‘हम निकल पड़े है प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊंचा जाना है एक भारत नया बनाना है’ लिखा गया है। प्रमुख चौराहों पर लगायी गयी होर्डिंग पर लिखा संदेश लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है और उधर से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार को कम कर दे रहा है।

यह भी पढ़ें-जानें कौन हैं विंग कमांडर अभिनंदन ! जिसने पाकिस्तान को घर में घुसकर चटाई थी धूल

वाहनों के बैठे लोगों का ध्यान होर्डिंग पर जाते ही रफ्तार कम हो जा रही है और लोग ध्यानपूर्वक होर्डिंग को देखते हुए उस पर लिखे संदेश को पढ़ भी रहे हैं। लखनऊ में एक और होर्डिंग सड़कों पर लगी है, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के फोटो वाली होर्डिंग मात्रा कम है, लेकिन जन्मदिन वाली होर्डिंग से ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें