मंडप से दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन ने बाराती से किया विवाह

0
539

 

बंगलुरूः कर्नाटक के चिकमंगलुरू शहर में एक शादी के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। हुआ यूं लड़की पक्ष के यहां शादी की तैयारियां पूरी हो गयी थी। बारात भी पहुंच गयी और विवाह की रस्में चल रही थी कि अचानक इन सब के बीच दूल्हा गायब हो गया। दूल्हे की काफी खोजबीन की गयी।

बाद में पता चला कि दूल्हा फेरे से पहले अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। इसके बाद की घटना और भी रोचक हुई दुल्हन ने शादी में आए मेहमान के विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि चिकमंगलुरू में अशोक और नवीन नाम के दो सगे भाइयों की शादी एक ही गेस्टहाउस में होनी थी। नवीन और उनकी दुल्हन सिंधु शादी से पहले की रस्में निभा रहे थे। इसी बीच दूल्हा नवीन अचानक गायब हो गया। परिवार का दावा है कि नवीन की गर्लफ्रेंड ने उन्हें यह धमकी दी थी कि वह सब मेहमानों के सामने तमाशा करके उनकी शादी बर्बाद कर देगी।

नवीन ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का फैसला लिया और अपनी होने वाली पत्नी को शादी के मंडप में अकेला छोड़ कर फरार हो गया। नवीन के भाई अशोक की शादी तो हो रही थी लेकिन सिंधू के माता-पिता दूल्हे के गायब होने से सदमे में थे। सिंधू भी इससे दुखी थी और उसे संभालना मुश्किल हो रहा था।

यह भी पढ़ेंः-बेहद करीबी दोस्त की मौत से आलिया दुखी, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

इसके बाद सिंधू के परिवार ने उनकी शादी करवाने का फैसला लिया और वेडिंग हॉल में ही दूल्हे की तलाश शुरू कर दी। सिंधू के परिवार को समारोह में एक लड़का मिल भी गया। बीएमटीसी में कंडक्टर चंद्रप्पा नाम के इस मेहमान ने भी सिंधू से विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों के परिवार मान गए और सिंधू-चंद्रप्पा ने उसी दिन उसी मंडप में शादी की।