मुंबईः कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिरजू महाराज ने 83 वर्ष की उम्र में देर रात अंतिम सांस ली। बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण समेत कई अदाकारों को नृत्य सिखाया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से पूरे देश के साथ -साथ मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिये बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दे रहा है।
Extremely saddened by the news about the passing away of Legendary Kathak Dancer- Pandit Birju Maharaj ji.
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) January 16, 2022
We have lost an unparalleled institution in the field of the performing arts. He has influenced many generations through his genius.
May he rest in peace.🙏🖤#BirjuMaharaj pic.twitter.com/YpJZEeuFjH
गायक अदनाम सामी ने ट्विटर पर बिरजू महाराज की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूँ। हमने एक महान कलाकर को खो दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उनको शांति मिले।
बिरजु महाराज…ओम् शांति!🙏🌺🙏 #BirjuMaharaj #Kathak pic.twitter.com/2se5620LSq
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 17, 2022
अनुपम खेर ने बिरजू महाराज को अपने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिनों से याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, महाराज को परफॉर्म करते हुए देखना हमेशा एक जादुई अनुभव रहता था। वह मुझसे कहते थे, तेरी आंखों में बहुत शरारत है।
My first learning from kathak dance maestro was in my college youth festival when he expressed a romantic conversation between lord krishna n radha thru his two eyes talking. I learnt ‘DANCE means body but soul is in eyes.
— Subhash Ghai (@SubhashGhai1) January 17, 2022
That’s y he was a Jagat guru in kathak💃🏽
RIP BIRJU SIR🙏🏽 pic.twitter.com/yeWT5Fv23v
फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपनी पोस्ट पर लिखा, कथक नृत्य के उस्ताद से मेरी पहली शिक्षा मेरे कॉलेज यूथ फेस्टिवल में हुई थी। जब उन्होंने भगवान कृष्ण और राधा के बीच अपनी दो आंखों से बात करते हुए एक रोमांटिक बातचीत एक्सप्रेस की थी। मैंने सीखा डांस का मतलब शरीर है लेकिन आत्मा आंखों में है। इसीलिए वह कथक के जगत गुरु थे।
He has left behind grieving fans and students but also left a legacy we will all carry forward. Thank you Maharajji for everything you taught me in dance along with humility, elegance and grace.
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) January 17, 2022
कोटी कोटी प्रणाम🙏🏻#PanditBirjuMaharaj #Guruji #RIP
वहीं माधुरी दीक्षित ने भी शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने प्रशंसकों और छात्रों को दुखी करने के लिए पीछे छोड़ दिया है, लेकिन एक विरासत भी छोड़ी है जिसे हम सभी आगे बढ़ाएंगे। आपने मुझे नम्रता, शान और शालीनता के साथ नृत्य में जो कुछ भी सिखाया उसके लिए धन्यवाद महाराजजी। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा, कथक गुरू और गायक पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। यह एक युग का अंत है। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदना। ॐ शांति! इन सबके अलावा मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं। उन्होंने सबसे पहले सत्यजीत रे की फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में दो डांस नंबर की कोरियोग्राफी करने के साथ ही उन्हें अपनी आवाज भी दी थी।
यह भी पढ़ेः उत्तर कोरिया ने चौथी बार दागी मिसाइल, दक्षिण कोरिया और जापान की बढ़ी चिंता
वहीं संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ का गाना ‘काहे छेड़े मोहे…’ को भी बिरजू महाराज ने ही कोरियोग्राफ किया था। फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मोहे रंग दे लाल में दीपिका पादुकोण ने पंडित बिरजू महाराज का सिखाया कथक ही किया था। बिरजू महाराज का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति और एक युग का अंत है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)