Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदिल्लीदिल्ली में तापमान 7.3 डिग्री, कई जगहों पर AQI 'बेहद खराब'

दिल्ली में तापमान 7.3 डिग्री, कई जगहों पर AQI ‘बेहद खराब’

Delhi Weather: भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) विभाग ने कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से चार डिग्री कम है। पिछले सप्ताह तक तापमान 6 डिग्री के आसपास चल रहा था और न्यूनतम तापमान 7 या 8 के आसपास दर्ज किया गया था।

शुक्रवार के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान से पता चला है कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान फिर से 7 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि दिन भर आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।

2.5 रहा आनंद विहार में PM का स्तर

शहर भर के कई स्टेशनों पर सुबह 9 बजे हवा की गुणवत्ता पिछले सप्ताह के विपरीत ‘बहुत खराब’ और ‘खराब’ श्रेणियों में आ गई, जब AQI ‘संतोषजनक’ और ‘मध्यम’ थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, आनंद विहार इलाके में सुबह 9 बजे पीएम 2.5 का स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 365 दर्ज किया गया और पीएम 10 का स्तर 340 तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: रेलवे प्रशासन ने इन तारीखों में रद्द की 13 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

IGI हवाई अड्डे AQI की स्थिति

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे (T3) पर PM2.5 का स्तर 254 दर्ज किया गया, जिसे ‘खराब’ माना जाता है, और PM10 का स्तर 251 दर्ज किया गया। द्वारका सेक्टर 8 में पीएम 2।5 का स्तर 329 और पीएम 10 का स्तर 282 रहा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें