देश Featured

Jharkhand में पारा 40 डिग्री के पार, अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

Temperature-rise रांची: झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार चल रहा है। संताल और कोयलांचल के जिलों का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड हो रहा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन चढ़ते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य के ज्यादातर जगहों पर गर्म हवा औ लू चल रही है। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि राज्य में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान चढ़ने के आसार हैं।

सबसे गर्म रहा डालटेनगंज -

उन्होंने कहा कि इस दरम्यान कहीं-कहीं बादल, गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। ऐसी स्थिति 25 जून तक रह सकती है। पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। जमशेदपुर का तापमान 41.4 डिग्री रहा। ये भी पढ़ें..Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में बादल गरजने...

अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी -

तेज धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पूरे देश में गर्मी सितम ढा रही है। झारखंड में भी लगातार बढ़ती गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दूसरी ओर, लू लगने के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रिम्स प्रबंधन के मुताबिक मेडिसिन विभाग में औसतन एक चौथाई मरीज लू लगने के कारण इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिसिन विभाग में औसतन 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें लू लगने से बीमार मरीजों की संख्या 35-38 है, जिन्हें डाॅक्टर उचित परामर्श व दवाएं देकर वापस भेज दे रहे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)