Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeराजनीतिTelangana: कांग्रेस विधायक राजगोपाल रेड्डी भाजपा में होंगे शामिल, इसलिए पार्टी से...

Telangana: कांग्रेस विधायक राजगोपाल रेड्डी भाजपा में होंगे शामिल, इसलिए पार्टी से दिया था इस्तीफा

हैदराबादः कांग्रेस पार्टी और विधायक पद से त्यागपत्र दे चुके कोमटीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष 21 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा अध्यक्ष और सांसद बंडी संजय ने दासोजू श्रवण से भी भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया है। कल देर रात प्रजा संग्राम यात्रा के चौथे दिन भुवनगिरी निर्वाचन क्षेत्र के पोचमपल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए बंडी संजय ने कहा कि जब तक राजगोपाल रेड्डी कांग्रेस में थे, तब तक वह कांग्रेस को अच्छे दिख रहे थे लेकिन भाजपा में आते ही वह बुरे हो गए।

ये भी पढ़े..Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर राखी बांधने के बाद भाई को खिलायें मलाई लड्डू, जानें रेसिपी

हाल ही में भाजपा पार्टी में शामिल हुए विधायक राजगोपाल रेड्डी पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए बंडी संजय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी की कड़ी आलोचना की। संजय ने कहा कि जैसे ही राजगोपाल रेड्डी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की, तो कांग्रेस के लिए राजगोपाल रेड्डी बुरे हो गए। उन्होंने कहा कि मुनुगोडू चुनाव को भाजपा किसी भी हाल जीतेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव खुद मुनुगोडू उप-चुनाव चाह रहे हैं क्योंकि चुनाव प्रचार के बहाने वह दो महीने टालना चाहते हैं।

कांग्रेस के आधिकारिक प्रवक्ता दासोजु श्रवण के बारे में बंडी संजय ने कहा कि श्रवण राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़े व्यक्ति हैं, जो पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक आंदोलनों में भाग ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले श्रवण को राज्य का पूरा इतिहास पता है।आंदोलन के समय मुझे (बंडी को) और अन्य लोगों को वह (श्रवण ) सलाह दिया करते थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपराष्ट्रपति के चुनाव में के मतदान में भाग लेने में दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि कम से कम 10 से 12 विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और वह किसी समय विधानसभा स्पीकर को त्यागपत्र देने तैयार हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें