तेलंगाना BJP को झटका, पूर्व मंत्री चंद्र शेखर का इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

0
30

हैदराबाद: तेलंगाना में भाजपा को झटका देते हुए पूर्व मंत्री ए. चंद्रशेखर ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। चन्द्रशेखर ने अपना त्यागपत्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्ट संगठन के लिए कड़ी मेहनत करने वालों को प्रोत्साहित नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी लिखा कि केंद्र की भाजपा सरकार हो रहे अन्याय को रेकने में असमर्थ है।

पांच बार के विधायक, विकाराबाद के पूर्व विधायक पिछले कुछ समय से पार्टी गतिविधियों से दूर रह रहे हैं। पिछले महीने बीजेपी विधायक एटाला राजेंदर, चंद्र शेखर को पार्टी न छोड़ने के लिए मनाने उनके घर गए थे। राजेंद्र, जिन्हें हाल ही में तेलंगाना के लिए भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, ने उन्हें जल्दबाजी में काम न करने की सलाह दी थी। चन्द्रशेखर ने राजेंद्र को पार्टी की समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने शिकायत की कि वह ढाई साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें कोई पद नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें-Jharkhand: बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत नाजुक

चन्द्रशेखर ने 2021 में भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने इससे पहले 1985 से 2008 तक पांच बार विकाराबाद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में कार्य किया था। वह तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के टिकट पर विकाराबाद से लगातार चार बार चुने गए थे। बाद में वह TRS अब बीआऱएस  में शामिल हो गए व 2024 में टीआरएस  के टिकट पर चुने गए।

उन्होंने संयुक्त आंध्र प्रदेश में  कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में मंत्री के तौर पर कार्य किया। बाद में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 2021 में भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंद्र शेखर का इस्तीफा बीजेपी के लिए एक और झटका है। उनके 18 अगस्त को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)