प्रदेश बिहार Featured

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का दावा, कहाः तीन माह में 10 हजार लोगों को दी नौकरी

tejaswi
tejaswi

पटनाः उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी सरकार बने तीन महीने ही हुए हैं। इसमें लाखों लोगों को नौकरी दे दी गयी है। 16 नवंबर को भी 10 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वह आज दिल्ली से पटना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की।

भाजपा से सवाल के लहजे में उन्होंने कहा कि आठ सालों में 16 करोड़ रोजगार का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि भाजपा वालों को गिनती आती है? अभी बिहार में तीन महीने ही सरकार बने हुए हैं। इसमें हमलोग लगातार नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। 16 नवंबर को भी 10 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र देंगे। कुल मिलकर लाखों में तो नौकरी हो ही गयी। आने वाले दिनों में और भी वादे पूरे होंगे।

ये भी पढ़ें..राजस्थान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले पायलट को मुख्यमंत्री बनाने...

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों पर बातचीत होनी चाहिए। अमित शाह के दावों को लेकर मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव है, इसलिए जुमलेबाजी हो रही है। अमित शाह ने खुद स्वीकार किया है कि भाजपा ने चुनाव में जुमलेबाजी की। भाजपा को अपने दावों का जवाब देने चाहिए। इससे पहले कितने वादे किये गये लेकिन उसका कोई जवाब नहीं है। अमित शाह ने कहा था कि 2027 में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था हो जाएगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…