Home खेल Hockey 5s World Cup-2024: एशिया कप में धमाकेदार जीत के बाद भारत...

Hockey 5s World Cup-2024: एशिया कप में धमाकेदार जीत के बाद भारत की नजर विश्व कप पर

IND vs PAK Hockey

Hockey 5s World Cup-2024- नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने सोमवार को FIH महिला हॉकी 5S विश्व कप ओमान-2024 के लिए पूल और मैच शेड्यूल का अनावरण किया। मस्कट, ओमान में 24-31 जनवरी 2024 तक विश्व कप की शुरुआत से पहले, दुनिया भर की 16 पुरुष और महिला टीमें पहली हॉकी5 विश्व चैंपियन बनने की होड़ में होंगी। सभी 16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में चार टीमें हैं. महिलाओं की प्रतियोगिता में भारत को संयुक्त राज्य अमेरिका, पोलैंड और नामीबिया के साथ पूल सी में रखा गया है।

दूसरे पूल में मेजबान ओमान को मलेशिया, फिजी और नीदरलैंड के साथ पूल ए में रखा गया। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, जाम्बिया और यूक्रेन को पूल बी में रखा गया है। जबकि, उरुग्वे, थाईलैंड, पराग्वे और न्यूजीलैंड को पूल डी में रखा गया है। पुरुषों की प्रतियोगिता में, भारत को जमैका, मिस्र और स्विट्जरलैंड के साथ पूल बी में रखा गया था। नीदरलैंड को पाकिस्तान, नाइजीरिया और पोलैंड के साथ पूल ए में रखा गया था। त्रिनिदाद-टोबैगो, केन्या, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को पूल सी में रखा गया है। जबकि, मेजबान ओमान का सामना पूल डी में संयुक्त राज्य अमेरिका, फिजी और मलेशिया से होगा।

ये भी पढ़ें..IND vs NEP: नेपाल के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में होंगे अहम बदलाव, जानें कब कैसे फ्री में देखें मैच

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता था एशिया कप

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने फाइनल में क्रमशः थाईलैंड और पाकिस्तान को हराकर हॉकी 5एस एशिया कप 2023 जीतने के बाद एफआईएच हॉकी 5एस विश्व कप के लिए अपनी योग्यता हासिल की। पूल सी में टीमों और उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा के बारे में बोलते हुए, महिला टीम की कप्तान नवजोत कौर ने कहा, यह एक रोमांचक पूल है और मैं कुछ बहुत मजबूत टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद कर रही हूं। टूर्नामेंट के बाद, खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ गया है। उत्साहित हैं और एफआईएच महिला हॉकी 5एस विश्व कप ओमान 2024 में खेलने और देश का गौरव बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हॉकी 5एस एशिया कप 2023 के दौरान नवजोत की डिप्टी ज्योति ने टूर्नामेंट में भारत के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि यह एक शानदार टूर्नामेंट था और मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने से निश्चित रूप से हमें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। यह हर खिलाड़ी के लिए सीखने का अच्छा अनुभव रहा है।’ हालाँकि, हम अपने प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे और जब हम मैदान पर होंगे तो अपना सब कुछ देंगे। हम किसी भी चीज़ को हल्के में नहीं लेंगे। हमने एफआईएच महिला हॉकी 5एस एशिया कप में कुछ अच्छी हॉकी खेली है और हमें उम्मीद है कि हम फिर से ऐसा करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version