Featured क्राइम

तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में तीन महिलाओं समेत पांच पर केस

gang rape.
gang rape.

मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में घर में घुसकर तमंचे के बल पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। कटघर पुलिस क्षेत्राधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को थाना पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने सीओ कटघर को तहरीर दी। थाना क्षेत्र के ही रहने वाले दो युवकों पर महिला ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर को वह अपने बेटी के साथ घर में मौजूद थी। तभी कटघर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक आरोपित युवक अपने एक साथी और अपनी मां व दो सगी बहनों के साथ उनके घर में जबरदस्ती घुस गया। तमंचा निकालते हुए दोनों आरोपियों ने महिला की 22 वर्षीय एक बेटी को कमरे में खींच लिया। वहां तमंचे के बल पर आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पीड़िता को बेरहमी से पीटा। इधर आरोपितों के साथ आई सगी बहनों व उनकी मां ने पीड़िता की मां को पीटा। वारदात बाद आरोपितों ने जुबान खोलने पर पीड़िता व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायर करने की भी कोशिश की। फिर पांचों आरोपी मौके से भाग निकले।

मामले में सार्किल कटघर की क्षेत्राधिकारी शैलजा मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए घटना की जांच महिला निरीक्षक (अपराध) को सौंपी गई है। प्रथम दृष्टया में यह पूरा प्रकरण दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर घर में घुसकर प्राण घातक हमला व दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया गया हैं। विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।