मुंबईः बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘चीनी कम’ में छोटी सी भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस स्विनी खरा ने अपने बाॅयफ्रेंड उर्विश देसाई के साथ सगाई कर ली है। स्विनी ने अपने सोशल मीडिया पर इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर यह गुड न्यूज अपने फैंस के साथ साझा की है। इंगेजमेंट के दौरान स्विनी और उर्विश बिल्कुल परफेक्ट मैच लग रहे हैं। सगाई के दौरान स्विनी ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। स्विनी ने लहंगे के साथ डायमंड और एमरल्ड नेकलेस भी पहना हुआ है। वह लाइट मेकअप में बिल्कुल परी की तरह लग रही हैं। वहीं ब्लैक कलर के आउटफिट में उर्विश देसाई भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
View this post on Instagram
स्विनी ने इंगेजमेंट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें एक तस्वीर में उर्विश-स्विनी का किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में उर्विश और स्विनी एक-दूसरे को प्यार से निहारते हुए दिख रहे हैं। एक और तस्वीर में कपल एक-दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाते हुए काफी खुश लग रहे हैं। इंगेजमेंट फंक्शन के दौरान दोनों ने डांस भी किया। तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही कैप्शन में स्विनी ने लिखा कि मैं आपसे कागज की अंगूठी में शादी करूंगी।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें..Holi 2023: देशभर में रंगोत्सव की धूम… ये तस्वीरें देख हो…
सोशल मीडिया पर स्वीनी खरा की सगाई की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके चाहने वाले इन तस्वीरों से जरिए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं और प्यार भी बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस स्विनी खरा वर्तमान में काफी लंबे से मनोरंजन से दूर हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। फिल्म ‘चीनी कम’ में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी। इसके अलावा स्विनी ने कई सीरियल में भी काम किया। वह सीरियल ‘बा बहू और बेबी’ में भी नजर आयी थीं। इसके अलावा साल 2016 में स्विनी फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी दिखायी दी थीं। फिल्म में उन्होंने जयंती का किरदार निभाया था।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)