सुशांत के बर्थडे पर बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

0
77


नई दिल्लीः दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को चाहने वालों की आज भी कमी नही है। वह भले ही हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनकी अनोखी मुस्कान और दमदार अभिनय की झलक हमारे दिलों में हमेशा मौजूद रहेगी। सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। अगर वह आज हमारे बीच होते तो आज वह अपना 35वां जन्मदिन मनातें। लेकिन वह 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गये थे।

वह अपने परिवार में चार बहनों के बीच इकलौते भाई थे। आज सुशांत के जन्मदिन पर उनके फैंस ने काफी याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंश सुशांत डे नाम से उन्हें याद कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाईयां भी दे रहे हैं। वहीं सुशांत के परिवार वाले भी उनके काफी मिस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सरकार ने अपडेट किया को-विन एप

अभिनेता सुशांत के जन्मदिन पर उनकी बहन श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया पर अभिनेता की कुछ अनसीन फोटोज का कोलाज शेयर किया है जिसमें सुशांत अपने घर के सदस्यों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वो अपनी चारों बहनों और पिता के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।