झगड़ालू-निकम्मी और घोटालों में डूबी बता केजरीवाल सरकार पर भड़कीं BJP नेता बांसुरी स्वराज

0
21

bansuri swaraj

नई दिल्लीः भाजपा की दिल्ली प्रदेश सचिव बांसुरी स्वराज (bansuri swaraj) ने केजरीवाल सरकार को जमकर निशान साधा। उन्होंने झगड़ालू, अक्षम और घोटालों में डूबी सरकार बताते हुए दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवाओं से संबंधित विधेयक पर हस्ताक्षर करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद दिया है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो न केवल केंद्र सरकार बल्कि एलजी और दिल्ली की नौकरशाही के साथ भी लगातार टकराव की सियासत कर रही है।

स्वराज (bansuri swaraj) ने कहा केजरीवाल सरकार लगातार जिम्मेदारी से बच रही है और मीडिया के सामने ‘विक्टिम कार्ड’ खेल रही है। स्वराज ने कहा कि दिल्ली के लोग सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हुए अपने अतिरिक्त अधिकारों और शक्ति के लिए लगातार लड़ते हुए देखकर निराश थे। यह विधेयक भारत के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए दिल्ली में नौकरशाही के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करेगा और विकास की उम्मीद कर रहे दिल्ली के लोगों को न्याय मिलेगा।

ये भी पढ़ें..वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, सांसदी बहाली के बाद पहला दौरा, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

दिल्ली सेवा विधेयक से करोड़ों लोगों को राहत मिली 

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सेवा विधेयक की गजट अधिसूचना से दिल्ली के करोड़ों नागरिकों को राहत मिली है, जिन्हें अब उम्मीद है कि दिल्ली में उचित शासन और विकास होगा। सचदेवा ने आगे कहा कि 2013 में जब से अरविंद केजरीवाल पहली बार सत्ता में आए हैं, तब से उनकी सरकार लगातार अराजक तरीके से काम कर रही है और दिल्ली के प्रशासन को पंगु बना रही है।

चाहे वह 2013 में राजपथ पर मुख्यमंत्री का धरना हो, 2018 में उपराज्यपाल कार्यालय पर मुख्यमंत्री का धरना हो, 2018 में तत्कालीन मुख्य सचिव के साथ दुर्व्यवहार हो, या फिर आधी रात को दिल्ली के सतर्कता सचिव के कार्यालय का ताला तोड़ना हो, ये सभी दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कदाचार के उदाहरण हैं जो लोगों की सेवा के लिए दिल्ली सेवा विधेयक में संशोधन लाने के लिए पर्याप्त हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)