spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डCongress: अजय माकन पर गिरी गाज, रंधावा होंगे राजस्थान कांग्रेस के नए...

Congress: अजय माकन पर गिरी गाज, रंधावा होंगे राजस्थान कांग्रेस के नए प्रभारी

नई दिल्लीः कांग्रेस ने सोमवार को बड़े फेरबदल करते हुए कई राज्यों में अपने प्रभारी बदले हैं। वहीं कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का पार्टी प्रभारी बनाया है। दरअसल अजय माकन ने कुछ दिनों पहले ही इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया है, जिन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर अशोक गहलोत से विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में अजय माकन ने कहा था कि वह राजस्थान की 25 सितम्बर की घटनाओं के बाद अपने पद पर बने रहना नहीं चाहते हैं।

ये भी पढ़ें..राजस्थान के इन किलों में राॅयल अंदाज में रचाएं शादी, जानें एक दिन का खर्च

कांग्रेस ने सोमवार देर रात जारी विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी ने कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी महासचिव, शक्तिसिंह गोहिल को हरियाणा का प्रभारी (दिल्ली के अलावा) और सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया है। रंधावा को संचालन समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है, पार्टी अजय माकन, पीएल पुनिया और विवेक बंसल के योगदान की सराहना करती है और उन्हें उनके संबंधित राज्यों के महासचिव और प्रभारियों के रूप में उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त करती है।

इसके अलावा पार्टी ने पवन कुमार बंसल के साथ गुरदीप सिंह सप्पल को प्रभारी प्रशासन नियुक्त किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद सोमवार को बिहार कांग्रेस प्रमुख की नियुक्ति सहित कई नियुक्तियां की थीं। वहीं राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उधर सुखजिंदर रंधावा को राजस्थान का प्रभारी बनाए जाने पर अजय माकन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया कि, “इस नियुक्ति से मुझे बेहद खुशी हो रही है। सुखजिंदर सिंह रंधावा को शुभकामनाएं। वह एक सक्षम नेता हैं। माकन ने सितंबर महीने में जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से इतर गहलोत के समर्थक विधायकों द्वारा समानांतर बैठक करने से जुड़े घटनाक्रम को लेकर पिछले दिनों प्रभारी का पद छोड़ने की पेशकश की थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें