प्रदेश उत्तर प्रदेश

Lucknow में 24 अप्रैल से होंगी प्रदेशस्तरीय शास्त्रीय संगीत प्रतिस्पर्धाएं

sangit-natak-kala-academi लखनऊः शास्त्रीय संगीत की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिताएं राजधानी लखनऊ में 24 अप्रैल से कराई जाएगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से गोमती नगर स्थित अकादमी प्रेक्षागृह में होगा। प्रतियोगिताएं 28 अप्रैल तक चलेगी। यह जानकारी अकादमी के निदेशक तरुण राज ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें प्रदेश के 19 संभागों के प्रथम आए ध्रुपद, धमार, ख्याल तराना, ठुमरी, दादरा गायन, तंत्र, गंज, सुषिर, तबला, पखावज वादन और कथक नृत्य के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं की संयोजिका और संगीत सर्वेक्षक रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि इसी साल 2 जनवरी से 6 फरवरी तक संभागीय प्रतियोगिताएं प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कराई गई थी। इस क्रम में विजयी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां’ नवांकुर ’ कार्यक्रम के तहत आगामी महीनों में करवायी जायेगी। रेनू ने बताया कि इस साल प्रदेश स्तरीय प्रतिस्पर्धा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। उसके अनुसार सोमवार 24 अप्रैल को बाल वर्ग में ध्रुपद, धमार, ख्याल तराना, ठुमरी, दादरा गायन की प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से और किशोर वर्ग में में यही प्रतियोगिताएं दोपहर तीन बजे से होगी। इस क्रम में दूसरे दिन मंगलवार को 25 अप्रैल को युवा वर्ग में ध्रुपद, धमार, ख्याल तराना, ठुमरी, दादरा गायन की प्रतियोगिता सुबह 11 से होगी। ये भी पढ़ें..मुंडन कराने विंध्याचल जा रहा था परिवार, तभी हो गया बड़ा... वहीं बुधवार 26 अप्रैल को तंत्र, सुषिर, गज वाद्य के सभी वर्गों की प्रतियोगिताएं सुबह 11 बजे से होगी। गुरुवार 27 अप्रैल को तबला और पखवाज वादन के सभी वर्गों की प्रतियोगिताएं सुबह 11 बजे से होगी। आखिरी दिन शुक्रवार (28 अप्रैल) को सभी वर्गों की कथक नृत्य प्रतियोगिताएं प्रातःकाल 11 बजे से होंगी। संगीत पर्यवेक्षक ने जानकारी दी कि संगीत के क्षेत्र में प्रदेश के प्रतिभा सम्पन्न अव्यवसायिक बाल, किशोर एवं युवा कलाकारों की खोज के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता का वार्षिक आयोजन 1975 से प्रारम्भ किया गया था जो लगातार किया जा रहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)