Atishi Health: अस्पताल में भर्ती दिल्ली की जल मंत्री आतिशी से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

0
25
akhilesh-meet-atishi

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhile Yadav) ने बुधवार सुबह दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी (Atishi Health) से यहां एलएनजेपी अस्पताल में मुलाकात की। दिल्ली जल संकट और हरियाणा से पानी की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद आतिशी को मंगलवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अखिलेश ने जाना आतिशी हाला

सपा प्रमुख ने अस्पताल में आतिशी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, ”मैं खुद मुख्यमंत्री रह चुका हूं, इसलिए एक मुख्यमंत्री की परेशानियों को समझता हूं।”

ये भी पढ़ेंः-कोर्ट में पेशी के दौरान CM अरविंद केजरीवाल की बिगड़ी तबीयत, शुगर लेवल हुआ डाउन

आईसीयू में चल रहा आतिशी का इलाज

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सबसे ज्यादा भेदभाव दिल्ली सरकार और खासकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जब सीएम केजरीवाल को हर जगह से राहत मिलने लगी तो उनके खिलाफ नया मामला दर्ज कर उन्हें फंसा दिया गया।

उन्होंने कहा, सीबीआई वाले लगातार उन लोगों को फंसाते हैं जो भाजपा के लिए खतरा पैदा करते हैं। आतिशी (Atishi Health) ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। लेकिन चार दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। आम आदमी पार्टी ने फिलहाल अनशन स्थगित कर दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)